बॉक्सर, गोल्ड मेडलिस्ट, हिमाचल के IPS अफसर भगत ठाकुर को चौथी बार मिलेगा DGP डिस्क सम्मान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में पुलिस की कमान संभाल रहे आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर को चौथी बार डीजीपी डिस्क सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 में भी उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

वर्ष 2023 में थर्ड बटालियन पंडोह में बतौर कमांडेंट उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। इसकी घोषणा हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कर दी है। इस सम्मान के लिए प्रदेश के 152 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है। थर्ड बटालियन पंडोह के ही डीएसपी अमर सिंह और सब इंस्पेक्टर विधि चंद को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।

भगत सिंह ठाकुर पुलिस विभाग में अपने सरकारी सेवाकाल के 31वें वर्ष में हैं। उन्हें वर्ष 2020 में प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। भगत सिंह ठाकुर को इससे पहले वर्ष 2009, 2018 और 2022 में डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है।

बतौर कमांडेंट थर्ड बटालियन पंडोह की बदल दी तस्वीर

आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने 29 सितंबर 2022 से 10 जून 2024 तक थर्ड बटालियन पंडोह में बतौर कमांडेंट अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने यहां आधारभूत ढांचे को बेहतरीन ढंग से विकसित करने में केाई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस वेलफेयर के लिए काम किया।

बड़ी संख्या में खेलों और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन करवाकर पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव को कम करते हुए उन्हें खुशनुमा माहौल प्रदान किया। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में ग्राउंड में उतरकर प्रभावितों की मदद तो की ही लेकिन उनके लिए बटालियन के दरवाजे भी खोल दिए। आज भी पंडोह के लोग इन्हें याद करते हैं।

1994 से पुलिस विभाग में दे रहे हैं सेवाएं

शिमला जिला निवासी भगत सिंह ठाकुर वर्ष 1994 में बतौर इंस्पेक्टर पुलिस विभाग में अपने पुलिस करियर की शुरुआत की। सोलन व पांवटा साहिब में एसएचओ के पद पर सेवाएं दी। इसके बाद वर्ष 2000 में डीएसपी के पद पर प्रमोट हुए और पांवटा साहिब, राजगढ़ व परवाणू में बतौर डीएसपी अपनी सेवाएं दी।

एचपीयू में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर भी कार्यभार संभाला। इसके बाद बिलासपुर, सिरमौर और सोलन जिलों में बतौर एएसपी अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2015 में एसपी बने और उसके बाद एसपी किन्नौर, एसपी स्टेट सीआईडी शिमला, एआईजी रेलवे एंड ट्रेफिक पुलिस, एसपी एस्टेट एंड वेल्फेयर, एसपी लॉ एंड ऑर्डर और कमांडेंट जुन्गा के पद पर अपनी सेवाएं दी।

सितंबर 2022 से कमांडेंट थर्ड बटालियन पंडोह के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद 10 जून 2024 से बतौर एसपी हमीरपुर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भगत सिंह ठाकुर बॉक्सिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी और नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...

धर्मशाला में 30 अक्तूबर से लेकर 02 नवंबर के बीच किया जाएगा फिल्म महोत्सव का आयोजन: शिल्पी बेक्टा

हिमखबर डेस्क  एडीएम शिल्पी बेक्टा ने आज धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म...