बड़ी खबर : हिमाचल सीमा पर गौकशी का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य की उत्तराखंड पुलिस ने गौकशी घटना में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस को भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पर गोली दागनी पड़ी। यह कार्रवाई उत्तराखंड के सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के रोकने पर भी आरोपी नहीं रुका और बाइक पर भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया, जिस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी को गोली लग गई। घायल अवस्था में मुख्य आरोपी 22 वर्षीय एहसान को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए विकास नगर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी एहसान सहारनपुर का शातिर गौ तस्कर है, जिस पर गौकशी और गौ तस्करी के मामलों में 15 हजार का इनाम घोषित था। यही नहीं, आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र पुलिस में भी वांछित बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक हिमाचल -उत्तराखंड की सीमा पर गोकशी की वारदात को भी इसी आरोपी ने मास्टर माइंड के तौर पर अंजाम दिया था। इसके बाद से वो सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में छिपकर रह रहा था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने रायपुर में भी गौकशी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, एहसान पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई आपत्तिजनक हथियार भी बरामद किए हैं।

उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से आरोपी फरार था और कई राज्यों में अपराध कर चुका था। बता दे की ईद के दिन सनसनी फैलाने वाली वारदात में उत्तराखंड पुलिस की ये नौवीं गिरफ्तारी है, जबकि सिरमौर पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीएसपी भास्कर शाह के बोल

उधर, उत्तराखंड पुलिस के विकास नगर के डीएसपी भास्कर शाह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। फ़िलहाल आरोपी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...