फोरलेन लोक बॉडी का प्रतिनिधिमंडल लोक बॉडी अध्यक्ष राजेश पठानिया की अध्यक्षता में एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर जी से मिला।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

हिमाचल फोरलेन लोक बॉडी का प्रतिनिधिमंडल लोक बॉडी अध्यक्ष राजेश पठानिया की अध्यक्षता में एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर जी से मिला।इसमें बहु चर्चित पठानकोट मंडी फोरलेन परियोजना पर जानकारी एसडीएम नूरपुर द्वारा दी गई।राजेश पठानिया ने बताया कि एसडीएम ने उन्हें लंबे अरसे से भू अधिग्रहण प्रक्रिया का अंतिम चरण भी समाप्त होने की जानकारी दी है।

उनके अनुसार तीन-चार दिन में सुपर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी और इसी के साथ ही एक से अधिक मोहालों मैं राशि भू मालिकों को देनी प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दी जाएगी।इससे फोरलेन प्रभावितों ने राहत की सांस ली है।

राजेश पठानिया ने कहा कि एसडीएम नूरपुर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उन्हें अगर अधिग्रहण की गई भूमि के रेट को लेकर आपत्ति हो तो उन्हें भी दूर भी किया जाएगा।ज्ञात रहे कि डेढ़ वर्ष पहले यानी 29 अक्टूबर 2018 को फोरलेन लोक बॉडी ने इस परियोजना को शुरू करवाने हेतु 17 दिन तक आमरण अनशन किया था जिसके बाद सरकार ने लिखित में आश्वस्त किया था।इसपर उन्होंने सरकार और प्रशासन का जताया।

लेकिन साथ ही राजेश पठानिया ने चेताया कि पठानकोट मंडी फोरलेन परियोजना के प्रभावितों के साथ किसी भी तरह का अगर सरकार ने अन्याय किया तो फोरलेन लोक बॉडी फोरलेन उत्पीड़ित लोगों के हक के लिए फिर से आमरण अनशन करने को मजबूर होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...