फिर हिली कांगड़ा की धरती, पर्यटन नगरी मनाली में भी झटके महसूस

--Advertisement--

Image

काँगड़ा/कुल्लू, राजीव जस्वाल/आदित्य 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार सुबह कांगड़ा की धरती फिर हिली। सुबह 3:49 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि तीव्रता ज्‍यादा नहीं थी व किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे पाया गया है। भूकंप के झटके से किसी जानमाल की हानि नहीं हुई है। लेकिन लोगों ने यह झटका महसूस किया है।

कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। इसलिए यहां पर हलका सा भूकंप का झटका भी लोगों के दिलों में दहशत कर देता है। 1905 में कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप का दर्द व खौफ अभी तक लोगों के दिलों में है। उस दौरान लाखों लोगों की जान गई थी व कई ईमारतें ढह गई थी, जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था।

जनवरी 2021 से लेकर अब तक पांच से ज्‍यादा बार भूकंप के हलके झटके महसूस हो चुके हैं। जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता कम रही है। बताया जा है कि जब टैक्टोनिक प्लेट में हलचल के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

मनाली में भी हिली धरती

प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में भी सोमवार सुबह तीन बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर यहां भी 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। यहां भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...