प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बाद गंदगी से भरा चम्बी मैदान, कौन लेगा सुध

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए है। अब प्रत्याशी आठ दिसंबर का इंतज़ार कर रहे है कि लोगों ने किसे अपना बहुमूल्य मत देकर नेता बनाया है। नेता बनने और बनांने कि जंग में पार्टियों द्वारा जोरशोर से प्रचार किया। इसी प्रचार के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाजपा पार्टी के प्रचार के लिए हिमाचल आये थे।

हिमाचल प्रदेश में नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चम्बी मैदान में नो नवम्बर को जनसभा को सम्बोधित किया था। इस दौरान भाजपा पार्टी द्वारा उनके सम्बोधन में चम्बी मैदान में सजाबट और लोगो को व्यवस्था के लिए लाखो खर्च किये थे। पर प्रधानमंत्री की रैली के बाद चम्बी मैदान की सुध लेने वाला कोई नहीं मिला। आज पांच दिन बाद भी मैदान गन्दगी में आंसू बहा रहा है।

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया था। उन्होंने वाराणसी में भी स्वच्छता अभियान चलाया था। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा नदी के निकट अस्सी घाट पर फावड़ा भी चलाया था।

पर उनका यह अभियान मात्र एक जुमला बन कर ही रह गया। इसका एक उदहारण शाहपुर विधानसभा का चम्बी मैदान है। जो प्रधानमंत्री की रैली के बाद कूड़े में बदल गया है। जिसकी सफाई के लिए सरकार या बिभाग के पास सो – हज़ार रूपए भी नहीं है जिससे मैदान की सफाई हो सके।

इस बाबत जब चम्बी युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान विपुल पटाकू से बात हुई तो उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने रैली के लिए लाखों रूपए खर्च कर दिए पर मैदान की सफाई के लिए क्यों यह आँखे मूंदे बैठे है। दूसरी तरफ मैदान में रैल्ली की सजाबट के दौरान युवाओ ने खेलों के लिए जो पॉल लगाए थे वो भी निकाल दिए गए और उन्हें दोवारा अपने स्थान पर नहीं लगाया गया है। जिससे युवाओ में सरकार के प्रति भारी रोष है।

चम्बी युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान विपुल पटाकू ने सरकार, प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मैदान की सफाई की जाए, नहीं तो आगामी रैलियों में चम्बी यूथ एंड स्पॉट्स क्लब उनके विरोध में प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा।

वहीं स्थानीय लोगो ने कहा कि पार्टियां अपने चुनाव प्रचार और रैलियों में करोड़ो रुपये खर्च करते है। पर चम्बी मैदान की सफाई के लिए क्या उनके पास फण्ड की कमी हो जाती है। जिसे यह बिना साफ़ करे छोड़ जाते है।

हर बार यहां खेलने आने वाले बच्चे ही इसको साफ़ करते है। लोगों ने बताया कि प्रधानमत्री की रैली से पहले इस मैदान पर आप पार्टी की भी रैली हुई थी, पर आप पार्टी के लोग मैदान को साफ़ कर के गए थे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द मैदान की सफाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...