पुलिस पूछताछ के दौरान मोके से भागा आरोपी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जस्वाल

पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, तभी आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुल से छलांग लगा दी। हालांकि घटना में उसे चोट आई है और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के मामले में पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही थी। अभी पुलिस युवक से पूछताछ कर ही रही थी कि युवक वहां से भाग गया।

पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे भागी तो युवक ने थाने के साथ लगते पुल से नीचे छलांग लगा दी। उसे चोटें आई हैं। घायल अवस्था में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है। दो दिन पहले पालमपुर में एक निजी मॉल के बाहर काम करने वाले युवक की बाइक चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी।

पुलिस ने शिकायत आते ही बाइक की छानबीन की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से रविवार को आरोपी युवक को बाइक समेत पकड़ लिया। जब पुलिस युवक से पूछताछ करने लगी तो इस बीच वह वहां से भाग गया। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पूछताछ के दौरान युवक भाग गया था, जिसे पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...