पुलिस ने 20 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, 2 लाख रूपए से अधिक बरामद

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

संगड़ाह में पुलिस ने दो जगह पर दबिश देकर लाखों रूपए का जुआ पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में सिरमौर की एसआईयू टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से 2,24,298 की नकदी बरामद की है। पुलिस ने पहली कार्रवाई गिरोह बाजार में एक वर्क शॉप के पीछे बने कमरे में की, जहां लोग जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 12 लोगों को धर दबोचा और इनसे 2,00,738 रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस ने बरामद नकदी को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरे मामले में एक गिरोह को महासू कम्युनिकेशन नाम की दुकान के पीछे वाले कमरे में जुआ खेलते पकड़ा। यहां 8 लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया है और इनसे 23,560 नकदी भी बरामद की। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों मामलो में 20 लोगों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 की धारा से 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट...

एससी युवाओं को एआई और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका

तीन-तीन महीने के इन दोनों कोर्सों के दौरान हर...

आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

हिमखबर डेस्क  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...