पालमपुर मिलिट्री स्टेशन में परमवीरचक्र विजेता विक्रम की प्रतिमा,परिजनों ने किया अनावरण

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पालमपुर मिलिट्री स्टेशन में करगिल युद्ध के हीरो परमवीरचक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा स्थापित की गई। लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी की मौजूदगी में शहीद कैप्टन बतरा के पिता जीएल बतरा, माता कमलकांता बतरा और परिजनों ने प्रतिमा का अनावरण किया। ले. जोशी कारगिल युद्ध के समय 13 जैक राइफल के कमांडिंग आफिसर थे, जिसमें कै. विक्रम बतरा तैनात थे।

इस मौके पर डाह डिवीजन से जेजर जनरल एमपी सिंह व सेना के अन्य अधिकारियों के साथ कै. बतरा के स्कूल के शिक्षक और मित्र भी मौजूद रहे। सेना के अधिकारियों ने कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बतरा की बहादुरी के किस्से साझा किए।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि जांबाजों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पालमपुर मिलिट्री स्टेशन में कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा आने वाली पीढिय़ों के लिए देश-प्रेम का उदाहरण और प्रेरणा स्रोत बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...