पत्नी और बेटी को लेकर ससुराल आया था व्यक्ति, अचानक हुए दर्दनाक हादसे में हुई मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

दुमट बैहली के कलाऊ में रविवार को ससुराल में पत्नी और बेटी के सामने शिमला निवासी की कार के खाई में गिरने से मौत हो गई। ससुरालियों और लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रदेश सचिवालय से सेवानिवृत्त तत्तापानी तथा न्यू बीसीएस शिमला निवासी गीता राम शर्मा उर्फ सोनू (62) पुत्र हेमराज शर्मा दुमट बैहली पंचायत के कमांद के निकट कलाऊ गांव में पत्नी और बेटी के साथ अपने ससुराल आया हुआ था।

इसके बाद घर जाने के लिए गीता राम अकेला गाड़ी में बैठ गया और उसकी पत्नी व बेटी बाहर खड़ी थीं। जैसे ही गीता राम ने गाड़ी को मोड़ना चाहा तो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...