नेहरनपुखर से लापता व्यक्ति किशोरी लाल का शब देहरा पुल के नजदीक व्यास नदी में हुआ बरामद 

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

नेहरनपुखर से लापता व्यक्ति किशोरी लाल का शब देहरा पुल के नजदीक व्यास नदी में बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस देहरा को सूचना मिली कि देहरा ब्यास ब्रिज के पास ब्यास नदी के पानी में एक की लाश तैर रही है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक का शव ब्यास नदी में तैर रहा है। जब पूछताछ की गई तो उसकी पहचान किशोरी लाल पुत्र ठकुरू दास निवासी चर्याल नेहरनपुखर तहसील देहरा जिला कांगड़ा उम्र 60 वर्ष के रुप में हुई है।

उनके पुत्र सुशील कुमार से बॉडी की शिनाख़्त करवाई गई तो वो उसके पिता ही कि थी जो कि 5-10-2021 से लापता था पुलिस स्टेशन देहरा में दिनांक 5-10-21 को गुमशुदगी की की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी ।

पुलिस द्वारा शव को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है । पुलिस द्वारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। डी एस पी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...