नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंची वेंटिलेटर से लैस एंबुलेंस, 20 रुपए प्रति KM होगा किराया

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सिरमौर के वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने वाले रोगियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा के इस्तेमाल पर 20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से खर्चने होंगे। यह जानकारी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ श्याम कौशिक ने दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों को वेंटिलेटर सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं वाली जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई गई है। जिसके लिए अब मरीजों को 20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से राशि खर्च करनी होगी। हालांकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों, आयुष्मान भारत और हिम केयर योजना के लाभार्थियों के लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस में आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री ने बजट में इसकी घोषणा की थी। इस एंबुलेंस के मिलने से मेडिकल कॉलेज से आईजीएमसी व पीजीआई रेफर किए जाने वाले गंभीर मरीजों को सुविधा मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...