नाबालिग युवती को किडनैप कर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इलाके के ही एक 28 वर्षीय युवक पर अपहरण, यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िता वर्ष 2022 से आरोपी को जानती थी।

शिकायत के मुताबिक 15 दिसंबर 2024 को आरोपी उसे एक टैक्सी में बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने 24 फरवरी 2025 तक उसे बंधक बनाकर रखा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 24 फरवरी की सुबह पीड़िता किसी तरह आरोपी के घर से भागकर बस से अपने घर पहुंची। इसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर आया और उसके और उसकी माँ के साथ मारपीट और हाथापाई की। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर कुमारसेन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 351(2) और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...