धोखाधड़ी मामला: गिरफ्तारी के बाद बढ़ी जिला कांगड़ा के युवक की मुश्किलें

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

इंडियन टेक्नोमेक से जुड़ी इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी के बैैंक धोखाधड़ी मामले में निदेशक हिमाचल के कांगड़ा निवासी विनय शर्मा की मुश्किलें अब और बढ़ गई है।वह पूर्व जिलाधीश एमएल शर्मा का बेटा है। छह हजार करोड़ के इंडियन टेक्नोमेक घोटाले में भी विनय गिरफ्तार हो चुका है। आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई से उन पर और कानूनी शिकंजा कसा है।

 

इसी वर्ष बैंकों से किए 555.65 करोड़ रुपये के गड़बड़झाले मामले में सीबीआइ ने कांगड़ा में दबिश दी थी। सीबीआइ ने दिल्ली में टेक्नोमेटल कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद इसके पूर्व निदेशक विनय शर्मा के घर पर दबिश देने की कार्रवाई की थी। टेक्नोमेटल कंपनी सिरमौर जिले के पांवटा की इंडियन टेक्नोमेक कंपनी से संबंधित है। इस कंपनी में भी विनय शर्मा भी निदेशक थे।

 

सीबीआइ के अनुसार इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी ने कई बैकों से करीब 555.65 करोड़ का कर्ज लिया था। इसके लिए बैंकों में फर्जी दस्तावेज जमा करवाए गए। इस बारे में यूनियन बैंक की ओर से दिल्ली सीबीआई को शिकायत दी गई । इसके बाद दिल्ली में केस दर्ज किया, जिसमें टेक्नोमेटल कंपनी के निदेशक दिल्ली निवासी राकेश कुमार शर्मा, निदेशक विनय शर्मा के अलावा कंपनी के अन्य अधिकारी और सरकारी कर्मचारी आरोपित बनाए गए।

सीबीआइ को दी शिकायत में यूनियन बैंक (पूर्व में कारपोरेशन बैंक) की ओर से कहा गया है कि टेक्नोमेटल कंपनी के निदेशकों और अन्यों ने षड्यंत्र रचकर कारपोरेशन बैंक, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद (अब एसबीआइ) पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक, सेट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत दो अन्य बैंकों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 555.65 करोड़ रुपये का लोन लिया।

इंडियन टेक्नोमेक कंपनी ने भी दिल्ली के राष्ट्रीयकृत बैंकों से 1536 करोड़ का मूल कर्ज डकारा है। ब्याज समेत यह राशि ढाई हजार करोड़ तक पहुंच गई है। जब तक मुख्य आरोपित आरके शर्मा दुबई से वापस नहीं लाया जाता, तब तक बैंकों के लिए भी पैसा वसूल करना आसान नहीं है। हालांकि कुछ संपत्ति को कुर्क किया गया है।

इंडियन टेक्नोमेक कंपनी के खिलाफ मार्च महीने में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मुख्य आरोपित आरके शर्मा को भी आरोपित बनाया गया है। इसके अलावा हिमाचल की सीआइडी तीन चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कर- कर्ज घोटाला छह हजार करोड़ से अधिक का है। मुख्य आरोपित अभी दुबई में है। उसे विदेश से वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। नाहन की कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...