धुंध के आगोश में बल्हघाटी, होने लगे हादसे, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

--Advertisement--

मंडी, 24 नवंबर – अजय सूर्या

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मंडी जिला की बल्ह घाटी धुंध के आगोश में समाने लग गई है। रोजाना रात 12 बजे के बाद बल्ह घाटी में धुंध के छा जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है और यह धुंध अगले दिन सुबह 12 बजे के बाद ही छंटती हैं।

कहीं-कहीं पर तो यह धुंध इतनी ज्यादा घनी होती है कि विजिबिलिटी लगभग जीरो ही हो जाती है। इस कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

धुंध के बीच वाहन चलाना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि बहुत ही कम दूरी तक देख पाते हैं, जिस कारण हादसों की संख्या में भी इजाफा होने लग गया है। ऐसे में मंडी जिला पुलिस ने वाहन चालकों को एडवाइजरी जारी करके धुंध में धीमी गति और पूरी सावधानी के साथ चलने की अपील की है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मंडी शहर से लेकर सुंदरनगर से आगे भवाना तक रोजाना धुंध छा रही है, जिस कारण हादसे होने लग गए हैं।  उन्होंने रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां से सफर करने वालों से घर से समय से पहले निकलकर सफर करने की सलाह दी है, ताकि जल्दबाजी में कोई हादसा न हो जाए।

इसके साथ ही गाड़ी के फॉग लैंप या फिर हाईवे पार्किंग लाईट जलाकर धीमी गति से चलने की नसीहत भी दी है। इसके साथ ही मंडी-पठानकोट सड़क पर भी पधर तक धुंध छा रही है। इस तरफ जाने वालों को भी पुलिस ने इन्हीं निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया है।

हर साल सर्दियों के दौरान धुंध के आगोश में समा जाती है बल्हघाटी
बल्हघाटी को मंडी जिला का मिनी पंजाब कहा जाता है। यह जिला का मैदानी इलाका है, जो चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है। यही कारण है कि हर साल सर्दियों के तीन से चार महीने यहां भयंकर धुंध पड़ती है। मौसम साफ होने के बाद भी बल्हघाटी के लोगों को दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देवता के दर्शन होते हैं। इस कारण यहां सामान्य जनजीवन पर भी विपरित प्रभाव पड़ता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...