दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

--Advertisement--

घालूवाल में पेश आया दर्दनाक हादसा, पुलिस ने ट्रक चालक पर दर्ज किया मामला

ऊना – अमित शर्मा

ऊना-होशियारपुर मुख्य सड़क पर गांव घालूवाल में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जोकि ट्रक के नीचे आने से मौत का ग्रास बना। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त हादसा बीते बुधवार को पेश आया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों के आधार पर शिकायतकर्त्ता ने बताया कि गांव घालूवाल में बाइक चालक ने सड़क किनारे जैसे ही बाइक को खड़ा किया तो वह बाइक से संतुलन खोते हुए सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सलोह से ऊना की ओर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यथास्थिति का जायजा लेते हुए मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान सतपाल निवासी गांव मदघर जिला रामपुर (यूपी) के रूप में हुई है।

हरोली थाना प्रभारी सुनील सांख्यान के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए हरोली थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि घालूवाल में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...