डिपुओं में बिकेंगी नॉन कंट्रोल आइटम्स, घाटे में चल रहे सिविल सप्लाई कारपोरेशन को आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

--Advertisement--

Image

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

सिविल सप्लाई कारपोरेशन को घाटे से उबारने के लिए सरकार ने नॉन कंट्रोल आइटम्स को डिपुओं में बेचने का निर्णय लिया है। ऐसे में घाटे में चल रहे निगम को काफी लाभ मिलेगा, जबकि लोगों को भी कम दाम में महंगी आइटम मिल जाएगी। इससे लोगों को भी लाभ होगा और कारपोरेशन की भी आय में वृद्धि होगी। कारपोरेशन की बीओडी की बैठक में इन मामले को लेकर चर्चा होगी, जिसके बाद यहां पर फाइनल किया जाएगा कि कौन सी आइटम बेची जाएगी। बीओडी की बैठक में यह भी फाइनल किया जाएगा कि इन आइटम का क्या रेट रखा जाए, क्योंकि बाजार के भाव से भी इन आइटम का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद इन मूल्यों को तय किया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार के पास लगातार लोगों की शिकायतें आती रहती हैं कि बाजार में कुछ आइटम के रेट ज्यादा हैं। ऐसे में सरकार को इन पर कंट्रोल रखना चाहिए, लेकिन कुछ समय बाद हालात वैसे ही हो जाते हैं। ऐसे में सरकार अब यह चाह रही है कि ऐसी आइटम को डिपुओं में बेचा जाए, ताकि लोगों को भी दिक्कत न हो और कारपोरेशन की भी आय बढ़े। सभी डिपुओं में इन नॉन कंट्रोल आइटम को कारपोरेशन बेचेगा।

डिपो में मिल सकते हैं आलू; प्याज, मसाले
सरकार डिपुओं में आलू, प्याज समेत ऐसे मसालें बेच सकती है, जिनमें किसी का कंट्रोल नहीं है। क्योंकि बाजार से भाव के हिसाब से इनके दाम बढ़ते और बिगड़ते रहते हैं। ऐसे में कभी इनके दाम आसमान छू लेते हैं, जबकि कई बार जमीन पर आ जाते हैं। ऐसे में मुमकिम है कि इन नॉन कंट्रोल आइटम को भी डिपुओं में बेचा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...