ट्रक ने मारी 2 कारो को टक्कर, 4 लोग हुए घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में ग्रेफ के ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी जिसके चलते तीनों ही वाहन सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में भी ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। जिनका मनाली अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलंगनाला में दो गाड़ियां सड़क किनारे थी उसी दौरान ग्रेफ का ट्रक तेज रफ्तार से आया और उसने आगे दोनों कारों को टक्कर मार दी।

वही ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर नाले में जा गिरा। इस सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें मनाली अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।घायलों में सूरज प्रकाश सिंह पुत्र ठाकुर सिंह आर पठानकोट उम्र 32, आरती पत्नी सूरज प्रकाश सिंह उम्र 28, दीपक सोलंकी पुत्र रमेश्वर सिंह सोलंकी द्वारिका दक्षिण पश्चिम दिल्ली उम्र 43 और ट्रक ड्राइवर ललित कुमार पुत्र भीम बहादुर देहरादून उम्र 34 शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...