झाड़माजरी में दूसरे दिन भी जारी रही फार्मा कंपनी में छापामारी, जनरेटर चलाकर चेक किया रिकॉर्ड

--Advertisement--

       झाड़माजरी/सोलन – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी में दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापामारी जारी रही। यहां पर बिजली गुल होने के चलते बुधवार को विभाग के अधिकारी कार्यवाहीं पूरी नहीं कर पाए।

बुधवार को जब विभाग की टीम ने दबिश दी थी तो यहां पर बिजली नहीं थी। दोपहर 1:00 बजे तक बिजली सुचारु हो पाई।उसके कुछ देर बाद फिर बिजली चली गई।

बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे बिजली आई, जिससे टीम अपना काम पूरा नहीं कर पाई। हालांकि, यहां पर जनरेटर चलाकर कुछ रिकॉर्ड पहले दिन ही कब्जे में ले लिया गया।

वहीं वीरवार को दोबारा से पूरा दिन आयकर विभाग के अधिकारी रिकॉर्ड खंगालने में जुटे रहे। कंपनी के स्टाफ और प्रबंधकों के फोन दो दिन से बंद हैं।

आयकर विभाग की टीम ने किसी भी कामगार को वीरवार को बाहर नहीं आने दिया गया। पुलिस का जो स्टाफ बुधवार को तैनात था, उनके स्थान पर दूसरे पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

सहायक अभियंता विधुर‌ के बोल 

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता विधुर ने बताया कि फार्मा कंपनी में कोई तकनीकी खराबी है। कंपनी ने उसे दूर नहीं किया है, जिसके चलते वहां पर बिजली नहीं है। जबकि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सुचारु है।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल 

उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कंपनी में दूसरे दिन भी पुलिस कर्मचारी भेजे गए हैं। जब तक कंपनी में रेड चल रही है, पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...