जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर 4 किलो 214 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने जसौरगढ़ में नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 4 किलो 214 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार (32) पुत्र सिंह निवासी गांव स्वाला, डाकघर चांजू, तहसील चुराह व जिला चम्बा के रूप में हुई।

मंगवलवार सुबह एसआईयू टीम चम्बा द्वारा चम्बा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया था और वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक गाड़ी आई जिसे जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध हरकतें करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान गाड़ी में एक बैग पाया गया। पुलिस द्वारा उसकी जांच की तो उसमें से चरस मिली जिसका वजन 4 किलो 214 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के दौरान तीसा क्षेत्र में एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा। नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...