जंगली जानवर समझकर चलाई गोली साथी को लगी, मौत

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

टांडा अस्पताल में ऊना जिला के एक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, जिसकी गोली लगने से मौत हुई है। थाना प्रभारी बंगाणा प्रेम पाल ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व दरगाह गांव के कुछ लोग खेतों में जंगली जानवरों से फसल के बचाव के कारण पहरा दे रहे थे। जंगली जानवर समझकर एक व्यक्ति ने गोली चला दी और वह गोली सुनील कुमार (50) निवासी दरगाह को जा लगी और उसकी मौत हो गई।

सुनील की मौत के बाद उसके साथी 14-15 किलोमीटर दूर मतियाना जंगल में उसके शव को फैंक आए, जिसके बाद 22 दिसम्बर को उक्त व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में लिखवाई गई। उन्होंने बताया कि एक शव मतियाना जंगल में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।

इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को धर्मशाला से बुलाया गया। इसके बाद शव को ऊना पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहां से उसे आगे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा दिया गया। पुलिस ने धारा 304,12.0-बी व 201 के तहत मामला दर्ज करके अभी तक 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और गहराई से हर पहलू की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...