गोबिंदसागर झील में मिला शव, 24 अप्रैल से था लापता

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

कुटलैहड़ क्षेत्र के कोलका में गोबिंदसागर झील में एक व्यक्ति की लाश मिली। मंगलवार सुबह पानी में शव को देखकर पुलिस को सूचित किया गया और बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अघलोर निवासी रमेश चंद (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रमेश चंद 24 अप्रैल से लापता था और परिजनों ने 25 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवाई थी।

मंगलवार सुबह कोलका निवासी एक ग्रामीण पशु चराने गया तो उसने गोबिंदसागर झील में शव को देखा जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...