गाड़ी में बैठे सभी श्रद्धालुओं की मौत, महाकुंभ में आस्था का स्नान करने जा रहे थे अभागे

--Advertisement--

गाड़ी में बैठे सभी श्रद्धालुओं की मौत, महाकुंभ में आस्था का स्नान करने जा रहे थे अभागे।

हिमखबर डेस्क 

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बोलेरो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जा रही थी हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी कोरबा जिले के थे और श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे।

हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में देर रात अढ़ाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। पूरी बोलेरो पिचक गई। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं, जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे।

सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...