खुशखबरी! हिमाचल में जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के 700 पद, मुख्यमंत्री ने किया एलान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के चौड़ा मैदान में 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए 700 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये वाहन शिमला जिले के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों देहा, उबादेश, नेरवा, ठियोग, मंडी के धर्मपुर और थुनाग, लाहुल स्पीति के काजा, कांगड़ा के शाहपुर और इंदौरा तथा हमीरपुर के नादौन के लिए रवाना किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन अग्निशमन वाहनों को दूरदराज और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है, ताकि आग लगने की घटनाओं पर समय पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के बेड़े को और मजबूत करने के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों की खरीद हेतु आवंटित की गई है।

सुक्खू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नए और उन्नत अग्निशमन केंद्रों के उपकरणों के लिए 4.24 करोड़ रुपये और नादौन व इंदौरा में विभागीय भवनों के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं सतवंत अटवाल त्रिवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...