
हमीरपुर,13 दिसंबर – अनिल कपलेश
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के व्यक्तित्व का हर कोई कायल रहा है। बात 2020 की है। कोरोना महामारी अपने चरम पर थी। देश के साथ-साथ प्रदेश भी इस महामारी से जूझ रहा था। उस समय लोगों की नौकरियां जा रही थी, वही हर व्यक्ति आर्थिक तौर पर कमजोर हो गया था। इस समय पर सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे आए थे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक रुपया वेतन लेने की बात कही थी। इस सिलसिले में उन्होंने तत्कालीन प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा था। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के साथ ही देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।
जनप्रतिनिधि होने के नाते जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता उनका दायित्व है, ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया था कि उनका मूल वेतन जनता की मदद के लिए उपयोग किया जाए। इसके तहत जब तक कोरोना महामारी रहेगी तब तक वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे।
