कृष्ण कला मंच जयपुर द्वारा हिमाचल के अमित, राजीव और छात्रा श्रुति को साहित्य सेवी सम्मान 2022 से किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

कृष्ण कला मंच जयपुर द्वारा मासिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कांगड़ा के अमित, राजीव तथा छात्रा श्रुति को साहित्य सेवी सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुना गया। जिसमें कांगड़ा के राजीव,अमित और श्रुति शामिल हैं।

मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा,अमित और राजीव के माता पिता हंस राज और सरोज कुमारी,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवालने शुभकामनाएं दी।

श्रुति के माता पिता बीना देवी और वीर सिंह ने भाषा अध्यापक राजीव डोगरा और मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा का धन्यवाद किया जो हमेशा ही साहित्यिक गतिविधियों के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में ड्राइवरों को बताए यातायात के नियम

शाहपुर - नितिश पठानियां  आरटीओ फ्लाइंग स्काइड धर्मशाला की ओर...

1933 टोल फ्री हेल्पलाइन पर दें नशे से जुड़ी गोपनीय सूचना – एडीएम शिल्पी बेक्टा

धर्मशाला, 31 जनवरी - हिमखबर डेस्क  जिला कांगड़ा में नशे...