कुल्लू: ब्यास में पलटी राफ्ट, चार पर्यटकों को सुरक्षित बचाया

--Advertisement--

Image

कुल्लू, व्यूरो 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के पास ब्यास नदी में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलटने का मामला सामने आया है। हालांकि राफ्ट पलटने के बाद चारों पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।

ब्यास नदी बरसात के चलते इन दिनों उफान पर है। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। पर्यटकों को रेस्क्यू करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बबेली की तरफ से चार लोगों को लेकर आ रही एक राफ्ट जैसे ही पुलिस लाइन बाशिंग के सामने नदी में पहुंची तो यहां अचानक पलट गई।

राफ्ट पलटने के बाद कुछ दूरी पर उसे रस्सी के सहारे रोका गया और राफ्ट सवार चारों सैलानियों को सुरक्षित बचाया गया।इस दौरान साथ में चल रहे अन्य राफ्ट चालक भी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद सभी को ब्यास नदी से बाहर निकाला जा सका। हालांकि हादसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

कोरोना कर्फ्यू के चलते घाटी में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग आदि पर पाबंदी लगी हुई थी। लेकिन बंदिशें हटते ही अब कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानी ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग के लिए उतर रहे हैं। पानी का बढ़ा हुआ जलस्तर आने वाले दिनों में मुश्किलें पैदा कर सकता है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि राफ्ट पलटने को लेकर अभी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...