कुल्‍लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान, बाढ़ में बह गई गाड़‍ियां और खेत

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में शनिवार सुबह बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, दो वाहन भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए।

इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, मकानों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं इस बारे में तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन कर  रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मौके की ओर रवाना हो रहे हैं।

अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आ गया। इस कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोग समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्‍यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। घर के पास सड़क किनारे खड़ी की गाडि़यां भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं।

सेब व अन्‍य फलों के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेत पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। खेतों ने नालाें का रूप ले लिया है। इससके अलावा खेतों में खड़ी फसल का नामोनिशान नहीं बचा है। लोगों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद ही नुकसान के सही आंकडे़ की जानकारी मिल सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...