कांगड़ा को-आपरेटिव बैंक को 199 करोड़ का मुनाफा,

--Advertisement--

चेयरमैन पठानियां बोले, पूर्व भाजपा सरकार में चिंताजनक थी बैंक की स्थिति।

ऊना – अमित शर्मा 

कांगड़ा को-आपरेटिव बैंक ने अपने 105 वर्षों के इतिहास में पहली बार 2024-25 में 199 करोड़ रुपए का रिकार्ड तोड़ मुनाफा अर्जित किया है। ये शब्द कांगड़ा को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को बंगाणा कहे।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बैंक की स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन वर्तमान प्रबंधन ने कड़ी मेहनत और वित्तीय अनुशासन से बैंक को घाटे से उबारा और उसे मुनाफे की राह पर अग्रसर किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब उन्होंने 2016 से लेकर 2023 तक का कार्यभार देखा, तो पाया कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के समय बैंक में भारी अव्यवस्थाएं थीं।

उस समय कांगड़ा बैंक का एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) 1300 करोड़ रुपए से अधिक हो चुका था, जो बैंक की वित्तीय सेहत के लिए खतरे की घंटी थी।

साथ ही बिना किसी ठोस गारंटी के गली-कूचे में ऋण बांटे गए, जिससे ऋण वसूली की प्रक्रिया ठप हो गई थी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बैंक के माध्यम से राजनीतिक हित साधे गए और वित्तीय अनुशासन की धज्जियां उड़ाई गईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...