ऐतिहासिक त्रिलोकपुर चौगान में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

ऐतिहासिक त्रिलोकपुर चौगान में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर विधायक अर्जुन ठाकुर ने अपने संबोधन में देश के शहीदों को याद करते हुए कहा कि हम सभी को देश की एकता एवं अखंडता के साथ-साथ इसके विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक सैनिक जहां भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने को तैयार रहता है। तो वही देश का प्रत्येक सिविल नागरिक समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करके देश सेवा में अपना योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए वर्दी को पहनना जरूरी नहीं है बस इसके लिए देश सेवा की मन में भावना का होना ही बहुत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास पथ पर सदैव आगे बढ़ता रहेगा । इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक और देश भक्ति के गाने गाए। और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा ने विधायक से त्रिलोकपुर और नंयागल मे जिम खोलने की मांग की।

जिस पर विधायक अर्जुन ठाकुर ने युवाओं के लिए मांग को स्वीकार करते हुए शीघ्र ही जिम खोलने की घोषणा की। वही नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर ने भी लोगों को संबोधित किया। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान , प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा, बीडीसी मोनिका देवी, त्रिलोकपुर पंचायत प्रधान दुर्गादास, उप प्रधान राहुल खत्री, रमन कुमार, जेपी शर्मा, योगेश शर्मा, सुमन शर्मा ,प्रमिल द्विवेदी, जर्म सिंह, मनोज कुमार, निखिल मैहरा ,नयागल उप प्रधान संदीप कुमार, जगरूप सपेहिया, सरदार नरेंद्र सिंह, बलवान सिंह मसंद, लता देवी मदनलाल मनोहर सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...