उप-रोजगार कार्यालय कांगड़ा में 3 मार्च को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल25 फरवरी-

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने जानकारीदेते हुए बताया कि रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एम.एन.सी. कम्पनियों में भर्ती की जाएगी जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता व अन्य मूल प्रमाण-पत्रों सहित 3 मार्च, 2021 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय, कांगड़ा में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में हीरो साइकिल, लुधियाना में 126 पदों के लिए दसवीं और 12वीं के उम्मीदवारों को 11000 रुपए और ओवर टाईम तथा फीटर, वैल्डर और पेन्टर में आई.टी.आई. होल्डर उम्मीदवारों को 15000 रुपए से 17000 रुपए तथा ओवर टाईम दिया जाएगा। इसी प्रकार एमसन गीयर, लुधियाना में 194 पदों के लिए दसवीं और 12वीं के उम्मीदवारों को 8777 रुपए और ओवर टाईम तथा सभी ट्रेडों में आई.टी.आई. होल्डर को 13000 रुपए दिया जाएगा। एफ.एन.आई. (सिगमा) में 50 पदों के लिए दसवीं और 12वीं उम्मीदवारों को 9077 रुपए वेतन और ओवर टाइम तथा बस में आने-जाने तथा खाने की निःशुल्क व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि गोदरेज लोकेशन, मोहाली में 50 पदों के लिए सभी ट्रेडों में आई.टी.आई. उम्मीदवारों के लिए 11500 तथा ओवर टाइम दिया जाएगा और खाने की व्यवस्था की सुविधा निःशुल्क होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...