अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार फिर से जनता को दिखा रही सपने

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चंगर क्षेत्र के पंचायत लपियाना के झरोली, डिब्बर, ओर बाग ओर हारचक्किया मे बढ़ती महंगाई,बढ़ती बेरोजगारी तथा अन्य जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत जनता के बीच जा कर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।

पठानिया ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत विधानसभा शाहपुर हल्के की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनजागरण अभियान में जहाँ जहाँ बह जनता के बीच गए, बहा बहा जनता अपने दुखदर्द सांझा कर रही है। इस बक्त जनता बढ़ती महँगाई से त्रस्त है। युवा बढ़ती विरोजगारी से तंग है। आम जनमानस इस बक्त अपनी मूलभूत सुविधाओं से ही बंचित है लेकिन सरकार को जनता से कोई लेना देना नही है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए फिर से जनता को सपने दिखाने लग पड़ी है।

पठानिया ने कहा कि अब जनता भाजपा के झूठे प्रोलोभनो में नही आने बाली है। अब शाहपुर की जनता भी सब समझ चुकी है। 2022 में शाहपुर हल्के की जनता कांग्रेस बिधायक बनाने के लिए इंतजार कर रही है। चंगर क्षेत्र की जनता का चार साल भाजपा की मंत्री ने सुध नही ली और अब 2022 के चुनावों के मध्य नजर देखते हुए जनता को धोखा देने के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार दुआरा स्वीकृत योजनाओं के ही शिलान्यास किये जा रहे है। जनता पूछ रही है कि अब ये कार्य कब पूरे होंगे जब कि सरकार के 8 महीने बचें है। इससे साफ दिख रहा है कि मंत्री जनता को गुमराह करने में लगी है।

इस मौके पर चंगर क्षेत्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,पूर्व प्रधान बिद्याप्रकाश,जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर,तिलक राज प्रधान ,हेमराज प्रधान, रशमा देवी पंचायत समिति सदस्य, तम्मना देवी पंचायत समिति, विक्रम राणा, कैप्टन सिमर सिंह,अशोक भारती,ॐ प्रकाश गुलेरिया, चंगर युवा कांग्रेस आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...