अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी निजी बस, चालक सहित दो की माैत; 20 से अधिक यात्री घायल

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आनी-शवाड़ सड़क पर शकैल्ड के समीप एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 2 दर्जन यात्री सवार थे। जिनमे से एक की मौत जबकि अन्य 20 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक निजी बस (एनपीटी) करसोग के आनी जा रही थी। इसी दाैरान सुबह करीब 11:00 बजे श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दाैरान बस में 25 लोग सवार थे।

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश के बोल

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि बस चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमारी टीम मौके पर है। घायलों ने बताया कि बस का पट्टा टूटने से हादसा हुआ। पट्टा टूटने के बाद बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ के बोल

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सुबह 11 बजे तक हादसे के सूचना मिली थी। इसके बाद टीम माैके के लिए रवाना हुई। माैके पर पहुंचने पर अधिकतर घायलों को स्थानीय लोगों ने अपनी निजी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचा दिया था। बाकि घायलों को एंबुलेंस व अन्य गाड़ियों से अस्पताल भेजा गया। बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...