अधिकारियों-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की उद्देशिका

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 26 नवंबर – व्यूरो रिपोर्ट 

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिला हमीरपुर में भी विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन किया।

इस उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन करवाया। जिला मुख्यालय के अन्य सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।

उधर, उपमंडल मुख्यालय भोरंज में भी एसडीएम स्वाति डोगरा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। बड़सर में एसडीएम शशि पाल शर्मा ने संविधान की उद्देशिका के वाचन की रस्म अदा की। इसी प्रकार जिला के अन्य उपमंडलों में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

उपायुक्त ने संविधान दिवस पर शपथ दिलाई

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में संविधान दिवस के उपलक्ष पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को संविधान दिवस के उद्देशिका की शपथ दिलाई। गौरतलब है की 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा में संविधान के प्रारूप को स्वीकार किया, जिसके निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे और इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...