अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से युवक को किया लहूलुहान

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

नगर परिषद संतोषगढ़ के साथ लगते आर्यन एन्क्लेव में रहने वाले नितिन शर्मा पर कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नितिन शर्मा टाहलीवाल में निजी उद्योग में करीब 10 वर्ष से कार्यरत है। वह लगभग चार साल से आर्यन एन्क्लेव में किराये के कमरे में रहता है।

रात ड्यूटी के बाद कमरे में लौटते समय वह करीब साढ़े दस बजे कंपनी की निजी बस से आया। बस से उतरते ही एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और नाम पूछा। नितिन ने अपना नाम बताया तो उस व्यक्ति ने अपने साथियों को आवाज लगाई। उसके साथी युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया जिससे उसके दोनों बाजू व टांगें लहूलुहान हो गए।

संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी रामलाल ठाकुर ने बताया कि नितिन ने अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...