अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम

--Advertisement--

पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभारंभ

मंडी, 3 मार्च – अजय सूर्या 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में इस बार चार खिताबों के लिए कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। लड़कियों के और बड़ी कुश्तियों के मुक़ाबलों के फाइनल 4 मार्च को होंगे।

दंगल में इस बार हिमाचल कुमार का खिताब भी दिया जाएगा जिनकी उम्र इकीस वर्ष रखी गई है। मण्डी कुमार के लिए उम्र 17 वर्ष रखी गई है। शिवरात्रि भारत केसरी खिताब की खुली श्रेणी के लिए बड़ी कुश्तियाँ 4 मार्च को होंगी।

कुश्ती कमेटी के संयोजक पुलिस उप अधीक्षक धर्मपुर संजीव सूद और सह संयोजक डॉ संजय यादव परशुराम अवार्डी ने बताया कि दंगल में शिवरात्रि भारत केसरी (खुली श्रेणी) में विजेता को 55000, उप विजेता को 45000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 15,000 ईनाम दिया जाएगा।

हिमाचल कुमार (21वर्ष) के विजेता को 27000, उप विजेता को 23000, तृतीय स्था वाले 7,100 प्रदान किए जाएंगे। मण्डी कुमार (17 वर्ष) के विजेता को 17,000, उप विजेता को 13,000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 6,100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

महिला शिवरात्रि केसरी (खुली श्रेणी) के विजेता को 15000, उप विजेता को 11000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला पहलवान को 5,100 दिए जाएंगे।

स्थानीय पारंपरिक पहलवानों की सामान्य कुश्ती में अच्छे इनाम देकर करवाई जायेंगी। बड़े पहलवान भारत केसरी स्तर के बड़े पहलवान को आमंत्रित किए जा गए हैं।

जिनमे मुख्य रूप से मोनू दिल्ली ,कमलजीत दुमछड़ी, भूपिन्दर अजनाला ,प्रीतपाल फगवाड़ा ,सोम्बीर रोहतक ,रोहित दिल्ली, बबलू दिल्ली, विकास रोहतक सहित हरियाणा ,दिल्ली और पंजाब के नामी पहलवानों को बुलाया जाएगा।

हिमाचल के भी पहलवानों में अजय लोहारा, देव मण्डी, पंकज मण्डी, मुकेश धवाल, दीपक बनी ,गोपाल पहलवान , अर्षद्वीप ऊना, सुमित चम्बा, शुभम् नालागढ़ और सोनू काँगड़ा, अभिषेक काँगड़ा आदि अनेक पहलवान शामिल हैं।

महिला पहलवानों में हमीरपुर की राष्ट्रीय पदक विजेता कृतिका, बिलासपुर की अभिलक्शा और सोनिका और हरियाणा और हिमाचल की पहलवान बुलायी गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...