सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला चक्की पुल, कल सुबह से दोड़ेंगे सभी वाहन

--Advertisement--

Image

पठानकोट – व्यूरो रिपोर्ट 

पठानकोट कांगड़ा सीमा पर स्थित चक्की पुल 18 सितंबर यानी रविवार को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुल जाएगा।

दो पहिया वाहन और हल्के पैसेंजर वाहनों के लिए पुल से जा सकेंगे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAl)की तरफ से इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं ।

जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक सितंबर यानी कल सुबह 6 बजें हर प्रकार के वाहनों के लिए ये पुल अभी तक बंद था लेकिन कल से उनको भी राहत मिल जाएगी।

बता दें कि 25 अगस्त से इस पुल पर आवाजाही बंद है। पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था और ट्रैफिक को वाया भदरोआ डायवर्ट कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि चक्की खड्ड का पानी दो पिल्लर से होकर गुजर रहा है। यहां पानी का बहाव ज्यादा है। इससे भूमि कटाव हो रहा है और पुल के पिल्लर बाहर आ गए हैं।

जिससे खतरा पैदा हो गया है। अगर पानी से ऐसे की जमीन कटती रही तो पिल्लरो के बेस हिल जाएंगे।

वहीं नए पुल के साथ खड़े पुराने पुल के पिल्लर भी गिर गए थे। पुराने पुल के पिल्लर जिस तरह गिरे उससे भी नए पुल के पिल्लर को खतरे का अनुमान था। ऐसे में पानी को डायवर्ट करने का कार्य शुरू किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...