ब्रजेश्‍वरी माता मंदिर कांगड़ा में पुजारी ने कर दिया बुजुर्ग श्रद्धालु पर हमला, धक्‍का देकर निकाला, यह है विवाद की वजह

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

शक्तिपीठ माता ब्रजेश्‍वरी मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में एक बुजुर्ग श्रद्धालु को मंदिर के ही पुजारी ने मामूली विवाद पर धक्का दे दिया, जिससे श्रद्धालु साथ लगी पीतल की रेलिंग से जा टकराया। श्रद्धालु की आंख व सिर में चोट आई हैं। श्रद्धालु को उपमंडलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया है।

इस बारे में कांगड़ा पुलिस को भी सूचना दी गई है और कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी व अन्य सुरक्षा कर्मियों से इस बारे में जानकारी एकत्रित की। श्रद्धालु की पहचान 79 वर्षीय विनय कुमार महाजन निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार महाजन माथा टेकने के लिए मां के गर्भगृह में पहुंचे तो वहां पर दो पुजारी वर्ग आपस में बहसबाजी कर रहे थे, जिस पर इन्होंने कहा कि माता के दरबार में शांत रहें। इस पर एक पुजारी आग बबूला हो गया और बुजुर्ग विजय कुमार महाजन को धक्का देकर गर्भ गृह से बाहर करने की कोशिश की।

जिससे बुजुर्ग मंदिर के गर्भ गृह के साथ लगी रेलिंग से टकरा गए और घायल हो गए। मुख्य गर्भ गृह में तैनात सुरक्षा कर्मचारी भी इस हमले को रोक नहीं पाए। इससे मंदिर सुरक्षा को तैनात कर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उपमंडलीय चिकित्सालय में बुजुुर्ग का उपचार किया जा रहा है। वहीं, बुजुर्ग के स्वजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है और कांगड़ा पुलिस छानबीन कर रही है।

यह बोले कांगड़ा थाना प्रभारी

पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस मौके पर भेजी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ मेडिकल करवाया जा रहा है।

मंदिर अधिकारी बोले, घटना की जानकारी नहीं

मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। मंदिर पहुंच कर ही पूरी विस्तृत जानकारी दे सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...