पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियार से युवक की बेरहमी से की हत्या, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भूपिंद्र सिंह राजू

एक वर्ष पहले हुई मामूली कहा सुनी को लेकर बीती रात शहर के अबरोल नगर में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने की सारी वारदात सी.सी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सी.सी टीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लडक़े आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं, इसी बीच वहां खड़ी कारों के पीछे से एक युवक तेजधार हथियार हाथों में लेकर आया तथा उसने एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक राहुल के रिश्तेदारों का कहना है कि मृतक की कुछ महीने पहले गली में गौबर डालने को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा बीती रात उसकी हत्या कर दी।

इस बावत पुलिस का कहना है कि उनकी ओर से मौके पर पंहुच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा उनकी ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों का तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...