नशे में धुत्त HRTC बस चालक ने 2 युवकों को कुचला

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

राजधानी शिमला स्थित टूटीकंडी बस अड्डे के समीप बाईपास पर एचआरटीसी की बस ने सड़क किनारे 2 युवकों को कुचल डाला। मौके पर स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से युवकों को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक युवकों की देखरेख कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल युवक सोलन जिले के बद्दी के रहने वालेे हैं और अपने परिजनों के साथ शिमला में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। जानकारी के अनुसार बस का चालक नशे में धुत्त था जोकि हादसे के बाद से फरार है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को दोनों युवक लघुशंका के लिए सड़क किनारे गए, इसी बीच आईएसबीटी टूटीकंडी से तेज गति से आ रही एचआरटीसी की बस के चालक ने सड़क किनारे खड़े इन दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक युवक खाई में गिर गया और दूसरा बस के नीचे फंस गया।

बस के नीचे फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। बस में कोई भी यात्री नहीं था। दोनों युवकों को घायल अवस्था में आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बालूगंज पुलिस द्वारा इस दुर्घटना में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...