दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर Viral वीडियो देख परिवार को चला पता

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

जगराओं के गांव सवद्दी में उस समय हंगामा हो गया जब गांव की ही दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इन दोनों लड़कियों की शादी के बारे में परिवार को बिलकुल भी भनक ततक नहीं थी।

उन लोगों को तब पता चला जब दोनों लड़कियों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे को वरमाला पहनाती नजर आई। इतना ही नहीं एक लड़की ने दूसरे की मांग में सिन्दूर भी भरा, वीडियो में दो लोग और शामिल थे।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों की तरफ से उनकी इस हरकत का सख्त विरोध किया गया। इतना ही नहीं परिवार वालों ने भी लड़कियों को अपनाने से साफ़ इंकार कर दिया। उन्होंने साफ़ कहा कि दोनों परिवार उक्त लड़कियों को बेदखल करते है।

इस बारे में गांव के सरपंच ने कहा कि इससे आसपास का माहौल खराब होता है। ऐसे में वो लड़कियों को इस गांव में बिलकुल भी नहीं रहने देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...