कृतिका कुल्हारी सोलन की नई उपायुक्त

--Advertisement--

Image

आईएएस अधिकारी ने कार्यभार संभालते ही कोविड की स्थिति का लिया जायजा

जीवन कुमार, सोलन

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2013 बैच की अधिकारी कृतिका कुल्हारी ने बुधवार को उपायुक्त सोलन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कृतिका कुल्हारी ने पदभार संभालने के उपरांत जिला के अधिकारियों से बैठक कर विकासात्मक कार्यों एवं कोविड-19 स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीव्रतम गति से विकसित हो रहे सोलन जिला में निर्धारित मानकों के अनुरूप विकास कार्यों में आशातीत वृद्धि करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों की अनुपालना एवं शत-प्रतिशत कोविड टीकाकारण की शीघ्र प्राप्ति के लिए वे कार्यरत रहेंगी।

 

कृतिका कुल्हारी ने बिरला इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी पिलानी से बीटैक किया है। उन्होंने अपनी परिवीक्षाधीन अवधि जिला बिलासपुर एवं सिरमौर में पूर्ण की। वे हमीरपुर एवं नाहन में उपमंडलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं।

 

जिला सोलन के उपायुक्त का कार्यभार संभालने से पूर्व कृतिका कुल्हारी ऊना जिला के अतिरिक्त उपायुक्त, हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा निदेशक महिला एवं बाल विकास के पर पर कार्य कर चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...