भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत चाम्बी के भराड़ी गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट की गई।

घटना के विरोध में लोगों ने शिमला-तत्तापानी-मंडी स्टेट हाईवे-13 पर कुछ समय के लिए प्रदर्शन किया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।

जानकारी के अनुसार, भराड़ी गांव निवासी परमानंद आजाद और वंदना शर्मा, जो वर्तमान में न्यू बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में रहती हैं तथा मूल रूप से भराड़ी गांव की निवासी हैं, के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि वंदना शर्मा शुक्रवार को अपने मायके भराड़ी गांव आई थीं। इसी दौरान वह विवादित भूमि पर चल रहे कार्य की जानकारी लेने मौके पर पहुंचीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि परमानंद आजाद ने पहले गाली-गलौज की और बाद में मौके पर पड़े डंडे से वंदना शर्मा पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की बाजू सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना के विरोध में कुछ समय के लिए स्टेट हाईवे-13 पर यातायात भी प्रभावित रहा। करीब आधे घंटे तक सड़क अवरुद्ध रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे परमानंद आजाद को पूछताछ के लिए पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी ले लिया है।

वहीं घायल वंदना शर्मा को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...

ग्राम कंडेरी की वर्षों पुरानी सड़क की मांग – अब और अनदेखी नहीं!

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चम्बा का जनजातीय क्षेत्र के...