पिकअप की चपेट में आने से 38 वर्षीय चालक की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के रजेरा-संगेड़ संपर्क मार्ग पर पिकअप की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान बबलू (38) पुत्र शिव कुमार निवासी गांव थरेड डाकघर रजेरा जिला चम्बा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

मंगलवार को संगेड़-रजेरा मार्ग पर चालक वाहन से पत्थर अनलोड कर रहा था कि इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक बबलू वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर वाहन के माध्यम से उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा भिजवाया।

वहीं पुलिस को भी सूचित किया। मैडीकल कालेज पहुंचते ही चिकित्सक ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस टीम ने मैडीकल कालेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घटना से जुड़ी कागजी औपचारिकताएं निपटाईं। इस संबंध में पुलिस थाना चम्बा में मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी हितेश लखनपाल के बोल

एएसपी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैडीकल कालेज चम्बा में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...