म्यांमार से भारत लाए 270 भारतीयों में 13 हिमाचली सुरक्षित पहुंचे घर, जानें क्या है मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

म्यांमार से वापस सुरक्षित लाए गए 270 भारतीय नागरिकों में 13 लोग हिमाचल के हैं। भारतीय वायुसेना की विशेष फ्लाइट के जरिये सुरक्षित इन्हें भारत वापस लाया गया। दिल्ली में जरूरी जांच और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें घर भेज दिया है।

यह सभी लोग म्यांमार के म्यावाड्डी इलाके से अवैध तरीके से थाईलैंड में दाखिल हुए थे। प्रारंभिक जांच में इनमें से कई लोग साइबर फ्रॉड से जुड़े सेंटर के कार्यों संलिप्त पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फर्जी रोजगार के नाम पर कई भारतीयों को ठगी का शिकार बनाया गया है।

जांच एजेंसियां यह पता लग रही हैं कि क्या यह कार्य जबरन करवाया जा रहा था या फिर इन लोगों यह पहले से जानकारी थी। सभी को इमीग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया था।

कांगड़ा से राहुल धीमान, हमीरपुर के चंबोह गांव के शिवम, अमन, ऊना के लखविंद्र सहित 13 लोग दिल्ली से हिमाचल भेज दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इन लोगों से पूछताछ की है और उसके बाद घर भेजा। हिमाचल पुलिस की टीम भी दिल्ली में डटी है।

दो माह घर वाले से शिवम से हुई बात

बीते शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर से शिवम कुमार के परिजनों ने मुलाकात की थी। परिजनों का कहना था कि थाईलैंड भेजने का वादा कर म्यांमार भेज दिया गया। 15 अगस्त को उनका बेटा रवाना हुआ और अब दस दिन से उससे बातचीत नहीं हो रही है। एक साल दो माह का वीजा बताकर उन्हें महज दो माह का वीजा दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...