पुलिस ने कछियारी बाईपास पर दबाेचा लुधियाना का तस्कर, स्कूटी में मिली चिट्टे की खेप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कछियारी बाईपास पर एक युवक को 8.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कछियारी बाईपास पर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में स्कूटी पर बैठा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने स्कूटी (HP 40E-0657) पर बैठे युवक को काबू कर जब तलाशी ली तो उसकी स्कूटी से 8.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा (31) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गली नम्बर-1, जीटीबी स्टेट, लुधियाना (पंजाब) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, नशे की तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी परमजीत काफी समय से नशे के इस काले कारोबार में सक्रिय था और लगातार पुलिस की राडार पर था।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह चिट्टा कहां से लाया था और कांगड़ा में किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...