शिक्षा विभाग कुल्लू ने आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु 51,000 रुपये किये समर्पित

--Advertisement--

कुल्लू, 15 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

जिला कुल्लू के शिक्षा विभाग ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए ₹51,000 की राशि समर्पित की है।

यह राशि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव–2025 के दौरान आयोजित झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में शिक्षा विभाग को प्राप्त हुई थी। विभाग ने इस पुरस्कार राशि को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में योगदान के रूप में देने का निर्णय लिया है।

शिक्षा विभाग, कुल्लू के उपनिदेशक (प्राथमिक शिक्षा), उपनिदेशक (माध्यमिक शिक्षा) तथा प्रधानाचार्य डीआईईटी ने उपायुक्त कुल्लू, तोरुल रवीश को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि यह राशि विभाग की ओर से डिजास्टर रिलीफ फंड में हस्तांतरित की जाए, ताकि हालिया प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को सहायता मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...