जेल से फरार कैदी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, घर में घुसकर बुजुर्ग पर चलाई गोली

--Advertisement--

चंबा में जेल से फरार कैदी ने मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक बुजुर्ग को मारी गोली, वारदात के बाद कैदी फरार

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात, चंबा जेल से फरार एक कैदी ने एक घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैदी मौके से फरार हो गया।

गोली लगने से घायल हुए बुजुर्ग को तुरंत परिजनों द्वारा चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया है। बुजुर्ग के कंधे में गोली लगी है। हालांकि उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुजुर्ग आरोपी का नजदकी रिश्तेदार है।

जानकारी के अनुसार, 27 मई को आरोपी जेल कर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। उसे अन्य कैदियों के साथ साफ-सफाई करने के लिए जेल से बाहर निकाला गया था, लेकिन मौका पाकर वह वहां से रफूचक्कर हो गया। उसके बाद उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला।

बाद में मामला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एक एस.आई.टी भी गठित की थी, लेकिन करीब एक महीने में एस.आई.टी. भी उसे ढ़ूढ नहीं पाई। हालांकि फरार कैदी के गांव के आस-पास छिपे होने की पुलिस को सूचना मिली थी। वहीं आरोपी ने दीवारों पर धमकियां भी लिखी थी, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई और अब आरोपी ने अपने ही रिश्तेदार को गोली मार दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल 

चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुट गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...