102 और 108 एंबुलैंस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धर्मशाला में बुलंद की आवाज

--Advertisement--

102 और 108 एंबुलैंस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धर्मशाला में बुलंद की आवाज, CITU के बैनर तले निकाली रैली

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में 102 और 108 एंबुलैंस सेवा से जुड़े कर्मचारी मंगलवार रात से हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को इन कर्मचारियों ने सीटू व जिला स्तरीय कमेटी के बैनर तले धर्मशाला में जोरदार रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली की शुरुआत जोनल अस्पताल धर्मशाला से हुई, जिसमें जिलेभर के यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के बोल

हिमाचल सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राज्यभर में एंबुलेंस कर्मचारी श्रम कानूनों की अनदेखी और शोषण के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस कंपनी कर्मचारियों से 8 की बजाय 12 घंटे काम ले रही है, लेकिन वेतन सिर्फ 8 घंटे का दिया जा रहा है।

ओवरटाइम की मांग करने पर कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया या उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारी 12 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो ग्रैजुएटी दी गई है और न ही अन्य कोई लाभ। बिना छुट्टी और कैजुअल लीव के ये कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश नैशनल हैल्थ मिशन के साथ हुई बातचीत में कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने चेताया कि अगर यूनियन की मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, साथ ही अगर हड़ताल के दौरान एंबुलैंस सेवा न मिलने से किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व स्वास्थय विभाग की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...