घर में घुस आया 12 फुट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

नादौन की बरध्याड़ पंचायत में शनिवार रात को एक 12 फुट लंबा अजगर घर में घुसने से गांव में हड़कंप मच गया। किसान नेता बलजीत संधू ने बताया कि यह अजगर दो-तीन दिनों से गांव में घूम रहा था। शनिवार रात को अचानक यह अजगर रमेश चंद के घर में घुस गया।

जब घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने के लिए गए तो कमरे के अंदर अजगर देखकर सबके होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। गांव के ही संजय कुमार ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी।

इसके बाद वन्य प्राणी तथा वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यु किया। कर्मचारियों ने अजगर को घर से पकड़ कर इसे जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...