कश्मीर में आतंकियों की गोली से घायल हिमाचल के जवान ने तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 अक्तूबर – नितिश पठानियां

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान सैनिक कुलभूषण मांटा ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। आतंकी की गोली से घायल सेना के जवान ने सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शहीद हुए जवान की पहचान राइफ्लमैन कुलभूषण मांटा के रूप में हुई है। जोकि  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गांव गौंथ के रहने वाले थे।

वहीं, जवान की शहीद होने की सूचना जैसे ही उसके पैतृक गांव में पहुंची परिवार सहित पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया। वहीं वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना के मुताबिक तारीपोरा सुल्तानपोरा के जंगल में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। जिसके बाद सुल्तानपोरा के जंगलों में आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की।

इस दौरान आतंकियों की एक गोली जवान को लग गई और वह घायल हो गया। वहीं एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी को पकड़ने के लिए भी अभियान जारी किया गया है।

शहीद अपने पीछे पत्नी नीतू कुमारी को छोड़ गए हैं। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को  उनके गांव में लाया जायेगा, जहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...